Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 04 मार्च । जलेसर रोड पर गंदे नाले के निकट दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके पिता सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद भेजा।

जानकारी के अनुसार, इगलास, अलीगढ़ के गांव नगरिया निवासी मुकेश कुमार पुत्र शिव सिंह अपनी पत्नी प्रीति, साली नव्या पुत्री नेत्रपाल, निवासी थाना जलेसर और 6 वर्षीय पुत्र वरुण के साथ बाइक से अपने गांव से ससुराल जलेसर जा रहे थे। जैसे ही वे सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गंदे नाले के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान 6 वर्षीय वरुण को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page