Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मार्च । सिकंदराराऊ क्षेत्र के पुराने अस्पताल रोड स्थित मस्जिद के पास आज दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर पालिका में तैनात एक चपरासी ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। भीड़भाड़ वाले बाजार में गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नगर पालिका में मृतक आश्रित कोटे के तहत अपने पिता के स्थान पर चपरासी के पद पर कार्यरत है। आज दोपहर वह पुरानी तहसील रोड स्थित बाजार में पहुंचा और वहां सरेराह अवैध असलहे से दो राउंड फायर किए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग कर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे हथियार अवैध हो या लाइसेंसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page