Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मार्च । शहर के व्यस्ततम लोहट बाजार में व्यापारी की दुकान पर फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने घटना के मात्र 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों को भूतेश्वर बगीची के पास से दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल और दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी को अभियुक्तों की बाइक की चाबी नाली में गिर गई थी, जिसे लेकर उन्होंने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। इस मामले में जब पुलिस ने अशोक विहार निवासी व्यापारी सौरभ अग्रवाल की दुकान के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो इसी बात से आक्रोशित होकर मनीष सोनी और जीतू (सोनू) ने एक मार्च को लोहट बाजार स्थित उनकी दुकान पर सरेराह फायरिंग कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एएसपी के निर्देशन और सीओ सिटी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस सहित 5 टीमों का गठन किया था। तकनीकी साक्ष्यों और ग्राउंड इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने मनीष पुत्र मुकेश (निवासी तवेला वाला मोहल्ला) और सोनू पुत्र विनोद (निवासी गंगचौली) को गिरफ्तार किया।  पकड़े गए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। मनीष के खिलाफ पूर्व में कोतवाली नगर में मारपीट और धमकी के मामले दर्ज हैं, वहीं सोनू के खिलाफ चंदपा थाने में जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सतेन्द्र राघव, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम व उनकी टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page