Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मार्च । अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर और गले मिलकर पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश प्रसारित किया गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों और अपनों का त्योहार है। उन्होंने सभी से गिले-शिकवे मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही, पर्यावरण और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए केमिकल युक्त रंगों से बचने तथा प्राकृतिक तरीके से उत्सव मनाने की अपील की। समारोह में ‘सखी मिलन’ के दौरान सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान मुख्य रूप से डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, अर्चना वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, इन्दिरा वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, आशू वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, ईशा वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, साधना वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय एवं चित्रा वार्ष्णेय आदि सखियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page