Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 मार्च । GNIOT ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन ग्रेटर नोएडा ने हाथरस जिले के सीबीएसई बोर्ड के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मानित किया। ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ जगदीश कुमार शर्मा एवं मुकेश कुमार शर्मा रहे । ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के एडमिशन हैड मयंक श्रीवास्तव ने इंस्टीट्यूशन की विशेषताओं की जानकारी दी। इस अवसर पर, एडमिशन डायरेक्टर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे समाज के निर्माता हैं और बच्चों को सही दिशा दिखाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों को स्मृति चिन्ह , शाल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के परीक्षा प्रभारी अमित राणा रहे। संचालन कुमुद वार्ष्णेय एवं अमित राणा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने इंस्टीट्यूशन के इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। इस कार्यक्रम में अधिकतर सभी स्कूल के प्रधानाचार्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page