
हाथरस 02 मार्च । हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित लोहट बाजार में देर रात एक सराफा कारोबारी की बंद दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। घटना से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पुलिस के मुताबिक हमलावर बाइक पर सवार थे और उनके चेहरे नकाब से ढके हुए थे। फायरिंग करने के बाद वे मौके से फरार हो गए। गोली दुकान के बंद शटर पर लगी थी। यह फायरिंग दो दिन पहले शहर के लोहट बाजार में हुए एक झगड़े से जुड़ी बताई जा रही है। उस झगड़े के सिलसिले में पुलिस ने कुछ दुकानों से सीसीटीवी फुटेज जब्त किए थे, जिसमें सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल की दुकान का फुटेज भी शामिल था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। किया गया। माना जा रहा है कि सौरभ अग्रवाल द्वारा पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराने के प्रतिशोध में यह हमला घटना के बाद लोहट बाजार में व्यापारियों के बीच भय का माहौल है। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई है और जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।



































