Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मार्च । हाथरस में एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी निवासी सलमान पुत्र सत्तार खां के रूप में हुई है। वह ढाबे पर तंदूर का काम करता था और अत्यधिक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। सलमान अविवाहित था। जानकारी के अनुसार, सलमान की आज घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page