Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 मार्च । मुरसान के एक गांव में डेढ़ साल के बच्चे की अचानक मौत हो गई। मुरसान क्षेत्र के गांव चाचपुर निवासी आकाश का डेढ़ साल का पुत्र एकोश रविवार को अपनी मां और बहन के साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दादी ने बताया कि बच्चा अचानक बेहोश हो गया था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page