Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 मार्च । कस्बे में हुई एक घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। करवन नदी के पास नवजात भ्रूण मिला। घटना सादाबाद कस्बे में करवन नदी के पास कुशवाहा मार्केट के पीछे हुई। सुबह कुछ लोगों ने झाड़ियों के पास एक नवजात भ्रूण पड़ा देखा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। पुलिस उप निरीक्षक अंकित चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page