Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 मार्च । कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में देर रात बकरा चोरी का विरोध करने पर एक युवक पर हमला कर दिया गया। बदमाशों ने युवक को ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और तीन से चार बकरे चुराकर फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर निवासी पूरन सिंह खटीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा वीकेश मंगलवार देर रात करीब 2 बजे सड़क किनारे स्थित प्लॉट पर सो रहा था। इसी प्लॉट में उनके बकरे बंधे हुए थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश दरवाजा फांदकर अंदर घुस आए और तीन से चार बकरों को खोलकर ले जाने लगे। आहट होने पर वीकेश की आंख खुल गई और उसने बदमाशों का विरोध करते हुए उनमें से एक को पकड़ लिया।।विरोध करने पर अन्य बदमाशों ने पास पड़ी सीमेंट की ईंट से वीकेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। एक ईंट सीधे सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। बताया गया है कि बदमाश एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद वे बकरों के साथ ऊधई की ओर फरार हो गए। घायल अवस्था में वीकेश किसी तरह पड़ोसियों के पास पहुंचा और उन्हें घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचित किया। जब पूरन सिंह मौके पर पहुंचे तो अपने बेटे को खून से लथपथ देखकर दंग रह गए। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित पूरन सिंह ने कोतवाली सादाबाद में तीन से चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page