Hamara Hathras

Latest News

सासनी 01 मार्च । अलीगढ़-हाथरस रोड स्थित हनुमान चौकी के पास नवनिर्मित सेठ मलूकचंद्र इंटरनेशनल स्कूल इन दिनों क्षेत्र के अभिभावकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विधि-विधान से शुरू हुए इस विद्यालय की अत्याधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय संसाधनों को देख पैरेंट्स अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दाखिले (एडमिशन) करा रहे हैं।

पढ़ाई के साथ मानसिक विकास पर जोर

स्कूल विजिट करने आ रहे अभिभावकों ने विद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक माहौल की जमकर सराहना की है। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की किताबी शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण और मानसिक विकास के लिए विशेष एक्टिविटी जोन तैयार किए हैं। स्कूल में स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज, म्यूजिक, डांस और आर्ट की विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारा जा सके।

अत्याधुनिक लैब और एसी कैंपस

तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में रोबोटिक लैब, कंप्यूटर लैब के साथ-साथ गणित और साइंस की आधुनिक लैब स्थापित की गई हैं। बच्चों की सुविधा के लिए पूरा कैंपस वातानुकूलित (AC) बनाया गया है। साथ ही, विद्यार्थियों को घर से स्कूल लाने-ले जाने के लिए सुरक्षित और आरामदायक एसी बस सेवा उपलब्ध कराई गई है। इन सभी गतिविधियों के संचालन के लिए विषय विशेषज्ञों और अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम तैनात की गई है।

सुरक्षा और गुणवत्ता प्राथमिकता : अजय अग्रवाल
विद्यालय के चेयरमैन अजय अग्रवाल ने बताया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को महानगरों जैसी शिक्षा और सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। आधुनिक संसाधनों और सुरक्षित वातावरण के कारण ही अभिभावक विद्यालय पर अपना विश्वास जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page