
हाथरस 01 मार्च । परमार्थ सेवा समिति के आम सदस्यों की सभा में स्वर्गीय श्री राम गोपाल अग्रवाल की मृत्यु के कारण श्री दिनेश सरदाना को एग्जीक्यूटिव कमिटी का सदस्य निर्विरोध चुना गया। समिति के अध्यक्ष पद की चर्चा दिनांक 15 मार्च 2026 को होगी। सभा में संजीव आंधिवाल, राजीव कौशिक, शैलेंद्र कुमार शर्मा, श्री भगवान अग्रवाल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मुरारीलाल पचौरी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता एड मदन मोहन गौड़ ने की।






































