
हाथरस 28 फरवरी । इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा आज भव्य होली मिलन समारोह मनाया गया । रंगबिरंगे परिधानों से सुसज्जित हो सभी सखियों ने अबीर गुलाल और फूलों से जम कर होली खेली । कार्यक्रम में नृत्य, संगीत और विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल भी हुये स्वादिष्ट भोजन और कार्यक्रम के समापन पर अनेक प्रकार के उपहार ऐवम रंग गुलाल सभी सदस्याऔ को भेंट किए गए। होली मिलन में क्लब अध्यक्ष मंजूलता वार्ष्णेय, सचिव मधुराज, सी जी आर गुंजन दीक्षित, पूनम खेमका,नमृता, रजनी आंधीवाल, सीमा, साधना अग्रवाल, मीनू,रश्मी,लीला खनडेलवाल, सुमन अग्रवाल, हैमलता, आभा, सविता, रेखा, निशी, रूपा अग्रवाल, दीपिका वार्ष्णेय, राधा, आशा शर्मा, पवन पचौरी, अर्चना अग्रवाल, नीलम गुलाठी व नवीन सदस्य अनीता सिंह ने भाग लिया।
















