Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 फरवरी । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को जनपद के आठ निर्धारित केंद्रों पर पूरी शुचिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। आज की मुख्य परीक्षाओं में कक्षा 10वीं के लिए संस्कृत (कम्युनिकेटिव) और कक्षा 12वीं के लिए केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) विषय का आयोजन किया गया। परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए बीएलएस इंटरनेशनल, संत फ्रांसिस, राजेंद्र लोहिया, दून पब्लिक, द कैम्ब्रिज, आरपीएम, ओएमबी और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया था।

आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल के संस्कृत (कम्युनिकेटिव) विषय में पंजीकृत सभी 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और यहाँ कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा। वहीं, इंटरमीडिएट के केमिस्ट्री विषय में कुल 1758 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1729 उपस्थित रहे और 29 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार अनुशासन और सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभिभावकों की भारी भीड़ देखी गई, जो अपने बच्चों की परीक्षा संपन्न होने का इंतजार करते नजर आए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page