सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 28 फरवरी । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज होली मिलन समारोह अत्यंत गरिमामय और उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के भैया-बहनों ने होली गीतों, समूह नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से रंगोत्सव का मनोहारी वातावरण निर्मित कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य वक्ता श्री शिशुपाल सिंह ने होली को सामाजिक एकता का पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें आपसी भेदभाव मिटाकर स्नेह और सहयोग की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री राजन सिंह ने विद्यार्थियों को प्रहलाद की भांति भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने का आह्वान करते हुए रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक व हर्बल रंगों के प्रयोग की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राकेश कुमार, प्रवीन, अनिल, बेबीरानी चौहान, प्रियंका, नीरज कुशवाहा, शकुंतला देवी, विवेक राजपूत, शिवानी, मोहिनी, गुंजन और यामिनी उपाध्याय सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न
February 28, 2026
हाथरस में सीबीएसई बोर्ड की केमिस्ट्री और संस्कृत परीक्षा संपन्न
February 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
विनायक इंटरनेशनल स्कूल में ‘रंगोत्सव’ की धूम,
February 28, 2026
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का होली
February 28, 2026
हाथरस में सीबीएसई बोर्ड की केमिस्ट्री और
February 28, 2026
यूपी बोर्ड परीक्षा : हाईस्कूल संस्कृत और
February 28, 2026
मुरसान : महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी
February 28, 2026
फर्जी डिग्री से अस्पताल चलाने और महिला
February 28, 2026
हाथरस में ई-ऑफिस लॉगिन न करने वाले
February 28, 2026
Weather
Hathras
10:11 pm,
Feb 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap














