
हाथरस 28 फरवरी । बड़ी होली किला गेट पर होलिका दहन 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 5:20 बजे होगा। यह शास्त्रसम्मत समय बड़ी होली प्रबंधक रामगोपाल आँधीवाल ने शहर के विद्वानों धर्माचार्यों एवं सामजिक प्रबुद्धजनों तथा विशेष सहयोगी डा0 ओ0पी0 शर्मा, राजीव आँधीवाल, संजीव आँधीवाल, राजू आँधीवाल, मनोज आँधीवाल एडवोकेट, सीताराम मिश्रा, दिनेश पंडित, कौशल किशोर, मुकुल दीक्षित, मयंक गौतम से विचारोपरान्त निश्चित हुआ।
अतः बड़ी होली किला गेट पर होलिका दहन 3 मार्च दिन मंगलवार को प्रातः 5:20 बजे वैदिक रीति से जायेगा। होलिका दहन से पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा द्वारा की गयी जनहितकारी सेवाओ के लिए उनका नागरिक अभिनन्दन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस के पूर्व अध्यक्ष अतुल आँधीवाल एडवोकेट के संयोजन में किया जायेगा। यह जानकारी बड़ी होली प्रबंधक रामगोपाल आँधीवाल जी ने दी।















