सादाबाद 27 फरवरी । क्षेत्र में एक खेत पर रह रहे परिवार पर मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। लालगढ़ी गांव के पास हुई इस घटना में पीड़िता भारती देवी ने गांव के कुछ युवकों पर अपने पति और बच्चों के साथ मारपीट करने और कट्टे से फायर करने का आरोप लगाया है। भारती देवी के अनुसार, यह घटना 25 फरवरी 2026 को हुई थी। उस समय वह अपने परिवार के साथ खेत पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के पांच युवक वहां पहुंचे और उनके पति व बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की। पीड़िता ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों में से एक ने कट्टे से फायर कर दिया। उन्होंने परिवार को धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। घटना के तुरंत बाद भारती देवी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
युवती से मारपीट मामले में दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
February 27, 2026
Related Posts
Recent Posts
सड़क हादसों में छात्र सहित दो घायल,
February 27, 2026
महाराष्ट्र के शेगांव में आयोजित ‘आयुष महाकुंभ’
February 27, 2026
युवती से मारपीट मामले में दो नामजद
February 27, 2026
हाथरस को मिलेगी 75 साल पुराने जलभराव
February 27, 2026
हाथरस में मौत को दावत दे रहे
February 27, 2026
UGC एक्ट को सख्ती से लागू करने
February 27, 2026
हाथरस में श्रद्धा और भक्ति के साथ
February 27, 2026
Weather
Hathras
9:47 pm,
Feb 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap















