Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 फरवरी । क्षेत्र के गांव वेदई निवासी 40 वर्षीय हरिओम शर्मा की गुरुवार देर शाम आगरा में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी स्कूटी को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी। हरिओम आगरा में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। यह घटना तब हुई जब हरिओम अपनी स्कूटी से आगरा जा रहे थे। आगरा के पोइया चौराहे पर उनकी स्कूटी को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर आगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह शव गांव वेदई लाया गया, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। हरिओम शर्मा अपने परिवार का भरण-पोषण सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। इस घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि यह मामला आगरा कमिश्नरेट का है। आगरा कमिश्नरेट पुलिस ही इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page