Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 फरवरी । कुरसंडा में आलू खुदाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कारण शुक्रवार सुबह कुरसंडा-मई मार्ग पर आलू से भरे ट्रैक्टरों के कारण लंबा जाम लग गया। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते किसान जल्द से जल्द आलू कोल्ड स्टोरेज पहुंचा रहे हैं, जिससे सड़कों पर ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ गई है। जाम के कारण राहगीरों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।काफी देर के प्रयास के बाद स्थानीय प्रशासन और लोगों की मदद से जाम को खुलवाया जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। जाम में फंसे राहगीरों में उपेंद्र चौधरी, तेजवीर सिंह, रामवीर सिंह, लाला चौधरी और सुरेश चौधरी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page