Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 फरवरी । हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना 21वें दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन में लगातार लोग पहुंच रहे हैं। पंकज धवरैया ने केंद्र सरकार पर सवर्णों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर पंकज धवरैया ने घोषणा की कि यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 1 मार्च को दिल्ली में एक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने सभी विरोधियों से इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सवर्ण अब अत्याचार नहीं सहेगा। पंकज ने दावा किया कि जहां भी भाजपा के नेता जा रहे हैं, उनका विरोध शुरू हो गया है और जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस बीच, खुफिया तंत्र पंकज धवरैया की निगरानी कर रहा है। उनके पास आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page