Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 फरवरी । दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) के अधिशासी अभियंता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि शासन द्वारा संचालित ‘बिजली बिल राहत योजना 2025-26’ की अवधि कल 28 फरवरी को समाप्त हो रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना की समय-सीमा को आगे विस्तारित नहीं किया जाएगा। यह योजना मुख्य रूप से नेवर पेड, लॉन्ग अनपेड और विद्युत चोरी के प्रकरणों वाले उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर 2025 से लागू की गई थी। अधिशासी अभियंता ने अपील की है कि जो उपभोक्ता पूर्व में पंजीकरण करा चुके हैं, वे कल तक अनिवार्य रूप से अपने बिलों का भुगतान कर दें। जो पात्र उपभोक्ता अभी तक पंजीकरण से वंचित रह गए हैं, वे अपने निकटतम सीएससी (CSC), विद्युत उपकेन्द्रों, उपखण्डीय कार्यालय या खण्डीय कार्यालय पहुंचकर तुरंत पंजीकरण कराएं और छूट का लाभ उठाते हुए बिल जमा करें। विभागीय आदेश के अनुसार, 28 फरवरी इस योजना का अंतिम दिन है। यदि उपभोक्ता इस तिथि तक लाभ नहीं लेते हैं, तो उन्हें भविष्य में योजना के तहत मिलने वाली भारी छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा। विद्युत कार्यालय ओढ़पुरा ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से इस अंतिम अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page