Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 फरवरी । सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदपुरा में देर रात कुछ लोगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कई नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, यह घटना 23 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे हुई।एक परिवार बच्चों के साथ घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग डंडे, सरिया और लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। परिवार के अन्य सदस्य इस घटना से दहशत में आ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच, पीड़िता ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की खबर मिलते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page