Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 फरवरी । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी शनिवार, 14 मार्च 2026 को हाथरस दीवानी न्यायालय परिसर में भव्य राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार-II ने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने लंबित मुकदमों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के लिए इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश ने समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने और सम्मन-नोटिस की तामीला समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने बताया कि इस लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली, वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर (MACT), बिजली व पानी के बिल, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, और राजस्व संबंधी मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस चालान, आबकारी अधिनियम, राशन कार्ड, और चेक बाउंस (धारा 138) जैसे प्रिलिटिगेशन मामलों को भी सुलझाया जाएगा। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव सहित समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश ने विशेष रूप से पुराने लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया ताकि न्यायालयों का भार कम हो सके और जनता को सुलभ न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page