
हाथरस 25 फरवरी । अलीगढ़ रोड स्थित रावत नगर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को संगठन विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने भीम नगरिया (विधेपुर) निवासी चौधरी अजब सिंह को व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व प्रदेश सदस्य रामनारायण काके, विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सेंगर, और शहर अध्यक्ष मदन मोहन उर्फ चिंकू शर्मा मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी अजब सिंह की नियुक्ति से व्यापारियों के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। इस दौरान राजाराम दिवाकर, दीपक शर्मा, रूप किशोर कश्यप (प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग), राधेश्याम रजक, शिवकुमार समाजवादी, महेश यादव, कवि देवी सिंह निडर और राजेश कुमार उर्फ राजा कौशिक सहित भारी संख्या में सपाई उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।














