
हाथरस 24 फरवरी । रोटरी क्लब हाथरस सिटी द्वारा आज एक अनूठी और प्रेरक पहल की गई। क्लब के सदस्य डॉ. के.एम. शर्मा की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया। शिविर की शुरुआत स्वयं डॉ. के.एम. शर्मा और उनकी धर्मपत्नी सरिता सारस्वत ने रक्तदान कर की। उनके इस जज्बे से प्रेरित होकर अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 10 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने वाले ‘रक्तवीरों’ में योगेश सारस्वत, रुपेश शर्मा, विशाल पौरुष, अर्पित मलिक, वीरपाल राही, विकल शर्मा, मोहित शर्मा और लखन तोमर प्रमुख रूप से शामिल रहे। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों दीपक गौड़, राहुल देव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मुकुल दीक्षित और रूपेश गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब की ओर से युगल दंपति (डॉ. के.एम. शर्मा एवं सरिता सारस्वत) को उनकी तस्वीर भेंट कर वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी गईं और उनके इस परोपकारी कदम की सराहना की गई।













