
हाथरस 23 फरवरी । रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स के पूर्व अध्यक्ष और समाज सेवा में सक्रिय लिरिल सिंघल को रोटरी मण्डल की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मण्डल अध्यक्ष (सत्र 2026-27) जसवीर भाटिया द्वारा उन्हें आगामी सत्र के लिए सहमण्डल अध्यक्ष नामित किया गया है। उनके इस मनोनयन से रोटरी परिवार और नगर के प्रबुद्ध वर्गों में हर्ष की लहर है। लिरिल सिंघल के सहमण्डल अध्यक्ष नामित होने पर रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। सदस्यों का मानना है कि लिरिल सिंघल के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पूरे मण्डल को प्राप्त होगा। अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट करते हुए लिरिल सिंघल ने कहा कि मेरा पूर्ण प्रयास होगा कि मैं रोटरी के संकल्पों को और अधिक गति प्रदान करूँ और अपने मण्डल अध्यक्ष जसवीर भाटिया के सेवा कार्यों एवं प्रयासों को सक्रियता के साथ धरातल पर उतारूँ।























