Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 फरवरी । नयाबांस स्थित अतिशय क्षेत्र श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर,में सोमवार को मोक्ष कल्याल्क महोत्सव व नवीन कमेटी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए उमा शंकर जैन सहित अन्य पदाधिकारियो को शपथ ग्रहण करायी गयी। त्याग, तप एवं वैराग्य की परम मूर्ति, अष्टम तीर्थंकर श्री 1008 चंद्र प्रभु भगवान के पावन मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। उनके मोक्ष दिवस पर निर्वाण लड्डू अर्पित करने के लिए बोलियां लगायी थी। प्रथम अध्यक्ष उमा शंकर जैन, शशि जैन,दूसरी वेदी की बोली उमेश चंद जैन, ममता जैन और टीसरीं वेदी की बोली आवास विकास के रानू जैन ने ली थी निर्वाण लड्डू महोत्सव सभी ने अत्यंत श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ मानते हुये बाल पंडित विशाल जैन के निर्देशन चढ़ाया गया बाद नव-निर्मित नयाबास कमेटी अध्यक्ष बने उमा शंकर जैन ,मंत्री यतीश जैन व कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन को चुनाव अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा मंदिर के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ग्रहण करायी थी।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष चन्द्र जैन द्वारा दीपप्रज्वलन व धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा मंगलाचरण करके किया था बाद में साधारण सभा की बैठक में सदन से अनुमति लेने के उपरांत अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने संरक्षक मंडल में धरणेन्द्र कुमार जैन मुकेश कुमार जैन पवन जैन आई टी आई ,इंजीनियर पी के जैन अरविंद जैन राजा बाबू तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन अमीन उप मंत्री सत्येंद्र जैन,प्रचार मंत्री अभिषेक जैन एवं कार्यकारणी सदस्य में उमेश चंद जैन संजय जैन सीयल रतन जैन धर्मेंद्र जैन जिनेंद्र जैन सिम्पल, मनोज जैन,राज कुमार जैन अतुल जैन गुड्डा आकाश जैन,अनूप जैन अनुज जैन पुलकित जैन को घोषित किया गया। बाद में नव निवार्चित पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा निवार्चन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन का भव्य स्वागत किया गया था। उमाशंकर जैन के अध्यक्ष चुने जाने पर नयागंज नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अध्यक्ष संदीप जैन, सुधीर जैन कमलेश जैन लाल वाले, अमित जैन गगन जैन राजीव जैन ने पहुँच कर भव्य स्वागत किया था इस मौके पर सुभाष चंद जैन सुमित कुमार जैन धीरज जैन रिंकू जितेंद्र जैन रेडीमेड अनिल कुमार जैन,संजीव जैन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page