
हाथरस 23 फरवरी । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चंदपा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए थाना चंदपा पुलिस ने बघना रोड से बूलगढ़ी जाने वाले कच्चे रास्ते से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राहुल पुत्र देवी लाल, निवासी ग्राम बिसाना, थाना चंदपा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 20 क्वार्टर टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम सिंह ने किया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना चंदपा पर मु0अ0सं0 48/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार का अभियान निरंतर जारी रहेगा।















