Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना सादाबाद-मथुरा रोड पर गांव नौगांव स्थित डीसी पब्लिक स्कूल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, गांव वनगढ़ निवासी 22 वर्षीय चिराग चौधरी उर्फ राहुल पुत्र हरीशंकर चौधरी अपने एक दोस्त के साथ बोलेरो में सादाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में चिराग चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में अभी तक कोतवाली में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page