सादाबाद 22 फरवरी । क्षेत्र के गांव बेदई में पुराने लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने गांव के वर्तमान जनप्रतिनिधि पर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सादाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। गांव बेदई निवासी हरी सिंह पुत्र भीमसैन के अनुसार, लगभग पांच वर्ष पहले उनके भाई बंटी पुत्र भीमसैन ने गांव के वर्तमान जनप्रतिनिधि को करीब डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि यह धनराशि अब तक वापस नहीं की गई है और जनप्रतिनिधि लगातार टालमटोल कर रहे हैं। पीड़ित हरी सिंह का कहना है कि शनिवार, 21 फरवरी 2026 को जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपित जनप्रतिनिधि ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। हरी सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ हाथापाई करते हुए गला दबाने का प्रयास किया गया और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हरी सिंह ने बताया कि आरोपित गांव का वर्तमान जनप्रतिनिधि होने के कारण प्रभावशाली व्यक्ति है। वह लगातार उनके परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका व्यक्त की है। पीड़ित ने थाना सादाबाद में प्रार्थना पत्र देकर आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और बकाया धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
हाथरस में इनामी बदमाशों ने पुलिस पर
April 10, 2026
स्वयं सहायता समूह के खाते में बड़ी
April 10, 2026
हसायन में ‘लखपति दीदी’ बनाने की मुहिम
April 10, 2026
हसायन : उत्कृष्ट कार्य करने वाले SBI
April 10, 2026
हसायन : पति से फोन पर विवाद
April 10, 2026
यमुना में पर्यटकों से भरा स्टीमर पलटा,
April 10, 2026
सिकंदराराऊ : नौ साल से दर-दर भटक
April 10, 2026
Weather
Hathras
2:06 am,
Apr 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























