Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 फरवरी । हाथरस जिले में दबंगों ने मामूली कहासुनी पर दंपति को घेर कर लाठी डंडों से जानलेवा हमलाकर कर दिया।दंपति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल हालत में दंपति ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने पति पत्नी को घायल हालत में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया।वही दोनों का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया।वही मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दे कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुन्नेर में एक दंपति राजू शर्मा और पटना लक्ष्मी देवी गांव में भैंस का दूध लेकर आ रहे थे,तभी गांव के ही कुछ लोग अनिल,सुनील,शिवनारायण,आदि लोगो ने रास्ते में रोककर उन पर एक राय होकर लाठी डंडों,सरिया,और चाकू से हमलाकर कर दिया।सभी लोगो ने दंपति को सड़क पर गिरा लिया और जमकर उनकी पिटाई कर दी। वही इस मारपीट की घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।दंपत्ति ने पुलिस को लिखित रूप से तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है,पुलिस ने दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page