Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 फरवरी । समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) ब्रांच हाथरस के तत्वावधान में रविवार को भुस के नगला स्थित वृद्धाश्रम में एक दिवसीय निःशुल्क रक्त जांच एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के स्वास्थ्य की निगरानी करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान प्रतिष्ठित Dr. Lal PathLabs के तकनीकी सहयोग से लगभग 30 वृद्धजनों के रक्त के नमूने लिए गए। इसमें मुख्य रूप से रैंडम शुगर, हीमोग्लोबिन और कोलेस्ट्रॉल जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इन जांचों की रिपोर्ट जल्द ही आश्रम प्रशासन को सौंप दी जाएगी ताकि आवश्यकतानुसार बुजुर्गों का उपचार शुरू किया जा सके। जांच शिविर के साथ-साथ ‘स्वापो’ संस्था द्वारा बुजुर्गों के बीच ताजे फलों का वितरण किया गया। साथ ही दैनिक जीवन में काम आने वाली आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक उपचार किट (फर्स्ट एड किट) भी भेंट की गई, जिसमें पैरासिटामोल, विक्स, झंडू बाम, मूव, डिटॉल, पट्टी और कॉटन जैसी वस्तुएं शामिल रहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की धरोहर हैं और उनकी सेवा करना संस्था का मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, लव तायल सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। आश्रम की ओर से नीतू मिश्रा और उनके स्टाफ ने शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page