
हाथरस 21 फरवरी । हाथरस के गांधी चौक पर स्थित शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी में शुक्रवार की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की कोशिश की गई। कंपनी के जिलाध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नवजोत शर्मा ने बताया कि चोरों ने दो दीवारों को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन चौकीदार की जागरूकता के कारण वे नाकामयाब रहे। नवजोत शर्मा ने तुरंत कोतवाली पुलिस और क्षेत्रीय चौकी प्रभारी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।













