सादाबाद 20 फरवरी । सहपऊ क्षेत्र में 26 जनवरी को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे सादाबाद-जलेसर मार्ग पर धर्मशाला चौराहा के पास जहावीर मंदिर के निकट हुई। उधैना नगरिया गांव निवासी दिलीप कुमार अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मोटरसाइकिल से आगरा जा रहे थे, तभी एक अन्य मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिलीप और प्रियंका दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल आगरा के एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घायल दिलीप के पिता नौरंगीलाल ने सहपऊ कोतवाली में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत
April 7, 2026
नेकी की दुकान संस्था ने 100 से
April 7, 2026
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने डूडा व पूर्ति
April 7, 2026
प्रेम रघु आयुर्वेदिक कॉलेज में ‘विश्व स्वास्थ्य
April 7, 2026
याकुल्ट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण कर लौटे
April 7, 2026
Weather
Hathras
5:19 pm,
Apr 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























