Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 फरवरी । आज जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एमआई आलम, वीसीसीएम दिनेश सिंह व डीसीजेएसआई सतेन्द्र कुमार द्वारा मीजिल्स रूबैला अभियान के अन्तर्गत ब्लाॅक सहपऊ के तीन प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय उभई पर एएनएम बृजेश कुमारी द्वारा एमआर का टीकाकरण किया जा रहा था। स्कूल में 69 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष मात्र 44 बच्चों को टीकाकृत किया गया था। उनके द्वारा टीकाकरण से छूटे बच्चों की लिस्ट नहीं बनायी जा रही थी। टीकाकृत बच्चों मंे से मात्र 19 बच्चों की प्रविष्टि यूविन पोर्टल पर अंकित की गयी थी। उनको यूविन पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी भी नहीं थी। एनाफाइलेसिस किट के बारे में पूछने पर कोई भी संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। जिस पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए एनाफाइलेसिस किट तथा यूविन पोर्टल के बारे में विस्तृत से बनाया गया तथा टीकाकृत समस्त बच्चों को तत्समय यूविन पोर्टल पर अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे वास्तविक डाटा शासन को प्रेषित किया जा सके। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय गढी चिन्ता का भ्रमण किया गया जहाॅ एएनएम अंजू कुमारी द्वारा एमआर टीकाकरण किया जा रहा था इनको दो स्कूलों में सत्र का आयोजन करने थे। दोनों स्कूलों में पंजीकृत 126 बच्चों के सापेक्ष मात्र 98 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था, जिसमें से मात्र 50 बच्चों को ही यूविन पोर्टल अंकित किया गया था। जिस पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए टीकाकृत समस्त बच्चों को तत्समय यूविन पोर्टल पर अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय मंसा मुरली एवं नगला बक्सा का भ्रमण किया गया जहाॅ एएनएम निधी द्वारा एमआर का टीकाकरण किया जा रहा था। इसको दो स्कूलों में सत्र आयोजित करने थे इनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय मंसा मुरली में पंजीकृत 36 बच्चों के सापेक्ष मात्र 14 बच्चे तथा प्राथमिक विद्यालय नगला बक्सा में पंजीकृत 33 बच्चों के सापेक्ष मात्र 9 बच्चों का टीकाकरण किया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त ए0एन0एम0 को स्कूल प्रधानाध्यापक को एक दिन पूर्व सूचना देते हुए दो स्कूलों में पुनः सत्र आयोजन करने तथा शतप्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सायंकालीन समीक्षा बैठक का आयोजन किया तथा समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्कूलों में अपने अधीनस्थों द्वारा एक दिन पूर्व सूचना देने तथा शतप्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराने तथा समस्त टीकाकृत बच्चों की प्रविष्टि यूविन पोर्टल पर अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page