Hamara Hathras

Latest News

सासनी 20 फरवरी । जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तहसील सासनी स्थित बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बस स्टैंड परिसर में अनावश्यक रूप से वाहन खड़े थे तथा यात्रियों की सुविधा के लिए कोई भी सूचना चार्ट प्रदर्शित नहीं था, जिससे यात्रियों को बसों के आगमन एवं प्रस्थान समय तथा गंतव्य की जानकारी मिल सके। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सहायता एवं सूचना हेतु बस स्टैंड परिसर में एक स्पष्ट एवं अद्यतन सूचना पट्ट (चार्ट) अनिवार्य रूप से लगाया जाए, जिसमें बसों के समय, रूट एवं गंतव्य का विवरण प्रदर्शित हो। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बस स्टैंड परिसर एवं उसके मुख्य द्वार पर कोई भी वाहन अनावश्यक रूप से खड़ा न हो। साथ ही एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारी को भी निर्देशित किया गया कि बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक वाहन खड़ा न होने दिया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सासनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page