Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 फरवरी । छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का राणा ने “छत्रपति शिवाजी महाराज की युद्ध-रणनीति” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार उनकी सूझबूझ, गुरिल्ला युद्धकला और दूरदर्शिता ने उन्हें अद्वितीय योद्धा बनाया। वहीं, कक्षा 8 की छात्रा अनाया शर्मा ने “छत्रपति शिवाजी महाराज : एक प्रबंधन गुरु के रूप में” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व कौशल, संगठन क्षमता और जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जी. डी. पाटिल ने अपने संबोधन में कहा कि “शिवाजी महाराज केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि त्याग, संघर्ष, राष्ट्रप्रेम और जनसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने अपने प्रजाजनों के सम्मान और स्त्री-सम्मान व शिक्षा को विशेष महत्व दिया। उनके आदर्श आज भी हमें कर्तव्यनिष्ठ, साहसी और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।” नन्हें विद्यार्थियों ने माता जीजाबाई एवं शिवाजी महाराज की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति एवं प्रेरणा के भाव से ओतप्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page