Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 19 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में रात्रि के समय एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिरौली खुर्द निवासी तोताराम की पुत्री ललिता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बाजिदपुर निवासी गुड्डू से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर ललिता को प्रताड़ित करता था। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया और घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे छह माह के मासूम बच्चे को छोड़ गई है। इस मामले में मृतका के पिता तोताराम की तहरीर पर कोतवाली में पति गुड्डू, जेठ मुलायम सिंह एवं जेठानी पुष्पा देवी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page