Hamara Hathras

Latest News

सासनी 19 फरवरी । भारत विकास परिषद शाखा सासनी के तत्वावधान में आज सासनी–विजयगढ़ रोड स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 14 युवक-युवतियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने का प्रभावी माध्यम है, जिससे समाज में समानता, एकता और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। श्री खाटू श्याम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली सामूहिक बारात स्कूल परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से सभी विवाह संपन्न कराए गए। परिषद के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद अध्यक्ष आचार्य पं. खगेन्द्र शास्त्री, सचिव ज्ञानेन्द्र कुशवाह, कोषाध्यक्ष नवीन वार्ष्णेय, मार्गदर्शक निर्देश चन्द्र वार्ष्णेय सहित डॉ. विकास सिंह, रामस्वरूप कुशवाह, अंबुज जैन, अमित ठाकुर, कालू पंडित, विपुल लुहाड़िया, हिमांशु वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, विजय शर्मा, वेंजू पंडित, राकेश शर्मा राजाजी, प्रज्ञा वार्ष्णेय, हिमानी वार्ष्णेय, रेनू शर्मा, गुंजन ठाकुर सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। समारोह में बरखा–धर्मेन्द्र, शीतल–मानवेन्द्र, खुशी–योगेश, ममता–जितेंद्र, मौसमी–बबलू, कुमकुम–राहुल, भारती–जीतेंद्र, ज्योति–अमित, यशोदा–मोनू, शिवानी–धर्मेन्द्र, मुस्कान–चंद्रकांत, सीमा–चौधरी सिंह, गीता–तेज सिंह और मुस्कान–विवेक सहित सभी 14 जोड़ों ने सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page