Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 फरवरी । आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा सैंपलिंग के नाम पर किए जा रहे व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में जनपद हाथरस सहित पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे गए। इसी क्रम में जिला मुख्यालय हाथरस पर कपिल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष मनोज बूटिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा (ग्रेड-2) के माध्यम से मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), एफडीएम भवन, नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की टर्नओवर सीमा 12 लाख से बढ़ाकर 40 लाख करने, लाइसेंस न होने पर दंड प्रावधान समाप्त करने, ऑनलाइन फूड चेन डिलीवरी कर्मियों के लिए अनिवार्य लाइसेंस, एक ही रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी की नियुक्ति, पैक्ड फूड में केवल निर्माता को दोषी मानने, मल्टीनेशनल व ऑनलाइन चेन की सैंपलिंग सुनिश्चित करने, सैंपलिंग के समय भुगतान व फॉर्म-5 क मौके पर देने, फर्जी शिकायतों पर सैंपलिंग रोकने, दोहरी जांच व्यवस्था समाप्त करने, कृषि रसायनों के मानक तय होने तक सैंपलिंग रोकने, रिटर्न व लेट फीस/जुर्माना में राहत, NABL लैब रिपोर्ट के बाद सैंपलिंग पर रोक, लक्ष्य आधारित सैंपलिंग समाप्त करने, ‘अधोमानक’ बनाम ‘असुरक्षित’ रिपोर्टिंग में सुधार, पूर्णकालिक न्याय निर्णायक अधिकारी की नियुक्ति, शमन शुल्क व्यवस्था लागू करने तथा धारा-70 के तहत खाद्य सुरक्षा अपील अधिकरण की स्थापना सहित कुल 18 मांगें रखीं गईं। इस दौरान खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि मांगपत्र को उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। स मौके पर नगर महामंत्री मनोज वर्मा, आकाश गोयल, गौरांग अग्रवाल, नवीन, मनोज नवल नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page