हाथरस 19 फरवरी । सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस अनु चौधरी ने अवगत कराया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में एक मेगा/बृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज में आयोजित होगा। शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता तथा शासन की अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी की जाएगी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस मेगा विधिक साक्षरता शिविर का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों व सरकारी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करें।

















