
हाथरस 18 फरवरी । पवित्र रमजान माह की शुरुआत कल से होने जा रही है और पहला रोजा गुरुवार को रखा जाएगा। मुस्लिम समुदाय में इस आध्यात्मिक महीने को लेकर खासा उत्साह है और तैयारियां जोरों पर हैं। रमजान को देखते हुए मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने हाथरस नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से शहर में साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। मांग करने वालों में मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी, इरफान अहमद कुरैशी, कुर्बान अली शहजादा, मुश्ताक कुरैशी, आबाद कुरैशी, शाहिद कुरैशी, साबिर हुसैन, बबलू कुरैशी के अलावा ऑल इंडिया अब्बासी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस अहमद अब्बासी आदि रहे। रमजान की आमद को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं और खरीदारी तेज हो गई है। हालांकि इस बार महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है।


















