सिकंदराराऊ (हसायन) 18 फरवरी । हसायन कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग स्थित गांव इन्द्रनगर सिकतरा के मजरा निजामतपुर में गंदे पानी के बहाव को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित हरिओम कुमार पुत्र वीरेन्द्रपाल सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 फरवरी सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी देवेन्द्र पुत्र सूरजपाल के घर के शौचालय का गंदा पानी लगातार गली में बह रहा था, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। इस पर आपत्ति जताते हुए जब उन्होंने पानी निकासी की व्यवस्था करने को कहा तो आरोप है कि देवेन्द्र, उसका पुत्र पवन कुमार, पवन की पत्नी राखी और देवेन्द्र की पत्नी उर्मिला देवी ने घर में घुसकर हरिओम और उनकी पत्नी त्रिवेश कुमारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
प्रमुख गुड़ व्यवसाई श्री गिर्राज किशोर गुप्ता
April 6, 2026
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
Weather
Hathras
11:26 am,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















