सिकंदराराऊ (हसायन) 18 फरवरी । हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर चौकी अंतर्गत गांव खेड़ा सुल्तानपुर में जैविक खाद (घूरा) को लेकर विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता बबली पत्नी मुन्नेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर गांव के बाहर स्थापित उसके गोबर से बने जैविक खाद को एक नामजद व्यक्ति अपने खेत में डलवा रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने खेत पर ही उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद जब वह घर पहुंची तो आरोप है कि उक्त व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों पत्नी, बेटी और बेटे के साथ उसके घर में घुस आया और दोबारा मारपीट की। पीड़िता ने डायल 112 व कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में मेडिकल स्टोर से शातिर ने
February 18, 2026
छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जल
February 18, 2026
हाथरस में आठ केंद्रों पर 12वीं के
February 18, 2026
हाथरस में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के
February 18, 2026
हाथरस में शुरू हुई यूपी बोर्ड की
February 18, 2026
सादाबाद : कड़ी सुरक्षा के साथ बोर्ड
February 18, 2026
हाथरस कलेक्ट्रेट में गौरक्षकों का प्रदर्शन, निराश्रित
February 18, 2026
Weather
Hathras
8:54 pm,
Feb 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















