Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 फरवरी । माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के प्रथम दिन बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। परीक्षा आरंभ होने से पूर्व विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से टॉफी वितरित की गई। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी के आचार्य के.के. शर्मा एवं सतेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वयं उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को टॉफी बांटी तथा परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं। आचार्यों ने छात्रों को शांत मन से प्रश्नपत्र पढ़ने, समय का सही प्रबंधन करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी। छात्रों ने विद्यालय प्रशासन की इस सराहनीय पहल को परीक्षा तनाव कम करने वाला बताया। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन एवं व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित होती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page