सिकंदराराऊ 18 फरवरी । सिकंदराराऊ में मंगलवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के नौरंगाबाद पश्चिम स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।नगर में पिछले कई वर्षों से विभिन्न मंदिरों में नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होता आ रहा है। इस धार्मिक आयोजन को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न कराया जाता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा बारी-बारी से पंचमुखी हनुमान जी की आरती कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पाठ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की सह जिला संयोजिका प्रियांशी के प्रथम प्रवास एवं साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम के अवसर पर उनका पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
प्रमुख गुड़ व्यवसाई श्री गिर्राज किशोर गुप्ता
April 6, 2026
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
Weather
Hathras
7:57 am,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















