सादाबाद 17 फरवरी । वेदई गांव में शादी समारोह के दौरान छह साल की बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बच्ची के परिजनों ने जब शिकायत करने का प्रयास किया, तो आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बरेली के प्रगति नगर करगैना निवासी सचिन पुत्र वीर सिंह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को वह बेदई गांव में अपनी ससुराल में राजकुमार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी छह वर्षीय बेटी आराध्या घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने लापरवाही और तेज गति से बाइक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। सचिन के अनुसार, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। टक्कर लगने से बच्ची घायल हो गई, जिसके बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सचिन अपने रिश्तेदारों गोविंद, गौरव, अनिकेत और प्रमोद के साथ आरोपियों की शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। पीड़ित पक्ष ने अपनी तहरीर में आरोपित व्यक्तियों के नाम भी दर्ज कराए हैं। इस मामले में एसआई ओम बाबू ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल परीक्षण और जांच के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
1:52 am,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















