सादाबाद 17 फरवरी । पुलिस ने सेना के जवान की हत्या के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस हत्याकांड में अब तक कुल सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गौरतलब है कि 5 फरवरी को समदपुर निवासी सेना के जवान की हाथरस न्यायालय में पेशी से लौटते समय हत्या कर दी गई थी। हाथरस रोड पर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के सामने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। उसी रात मृतक जवान की बहन डोली ने सादाबाद कोतवाली में 10 नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी बॉबी उर्फ विशाल, राजा और राहुल को 7 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 9 फरवरी को मुख्य आरोपी विक्रम और कृष्णकांत को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र क्षेत्र से तमंचा और पिस्टल रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके लिए हाथरस पुलिस भी वारंट बनाकर हाथरस लाने की तैयारी कर रही है। रविवार रात को एक अन्य आरोपी हेमंत कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया था। सोमवार रात को पुलिस ने कुरसंडा से रमेश चंद्र और उसके भाई जगबीर, निवासी समदपुर, को भी गिरफ्तार कर लिया है। रमेश चंद्र मृतक सेना के जवान की पत्नी निधि का मामा है। इस हत्याकांड में अब तीन नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं। सीओ अमित पाठक ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
खून की कमी से मासूम की मौत,
April 5, 2026
जाफराबाद में अवैध रूप से काटे 12
April 5, 2026
प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद,
April 5, 2026
हाथरस की बेटी का मथुरा में उत्पीड़न,
April 5, 2026
दहेज की खातिर विवाहिता को बेरहमी से
April 5, 2026
सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर बालू से भरा ट्रक
April 5, 2026
Weather
Hathras
4:49 am,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















