Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 17 फरवरी । विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खिटौली में फाल्गुन मास की अमावस्या (17 फरवरी, मंगलवार) को कलियुग के देवता खाटू श्याम एवं शनिदेव की मूर्ति प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। यह आयोजन गांव स्थित प्राचीन शिवालय में किया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य द्वारा सनातन परंपरा अनुसार अनुष्ठान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के तहत शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए गोपालपुर पिछौती मार्ग स्थित धार्मिक स्थलों तक पहुंची। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छाया रहा। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में अंजुम शर्मा, मूलचंद कुशवाहा, रबी शर्मा, विवेक कुमार शर्मा, तिलक सिंह कुशवाहा, रोहन कुशवाहा, रघुराज कुशवाहा, गिरीश चंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page