हाथरस 17 फरवरी । थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2018 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त अनीश पुत्र जाबुद्दीन निवासी काशीराम कालोनी, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। शासन के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में इस अभियोग को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया। मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी सुनिश्चित की गई तथा अभियोजन शाखा द्वारा भी प्रभावी रूप से पक्ष रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप आज न्यायालय सीजेएम, हाथरस द्वारा अभियुक्त अनीश को जेल में बिताई गई अवधि की सजा एवं 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। पुलिस प्रशासन ने इसे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान की एक और सफलता बताया है, जिससे अपराधियों को दंडित कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा रहा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (17/02/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
February 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में कुंदन टी स्टॉल नाम से
February 16, 2026
सोमवार (17/02/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
February 16, 2026
हाथरस में 16 फरवरी से मीजिल्स-रुबैला अभियान
February 16, 2026
हसायन : जहरीले कीडे के दंश से
February 16, 2026
हसायन : दो मोटरसाइकिल सवारों में हुई
February 16, 2026
सासनी में ब्रह्माकुमारीज की शिव संदेश शोभायात्रा,
February 16, 2026
सादाबाद : धूमधाम से निकली भोलेनाथ की
February 16, 2026
Weather
Hathras
10:23 pm,
Feb 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















